टीम एबीएन, बालूमाथ/लातेहार (पलामू)। आयुक्त जटा शंकर चौधरी एवं डीआईजी राज कुमार लकड़ा लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड कार्यालय पहुंचे और वहां केसीसी ऋण स्वीकृति की जानकारी ली। साथ ही अन्य योजनाओं एवं रूटिन कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बैंक से समन्वय स्थापित करते हुए केसीसी का लाभ अधिकाधिक किसानों को देना सुनिश्चित कराएं, ताकि किसानों को इसका फायदा हो। आयुक्त को बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के 350 से अधिक किसानों को केसीसी की स्वीकृति मिली है। इन्हें केसीसी ऋण देकर लाभान्वित किया जा रहा है। आयुक्त ने किसानों को भी केसीसी का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने केसीसी की विशेषताओं के बारे में बताया कम ब्याज दर पर किसानों को केसीसी के तहत ऋण उपलब्ध कराए जाते हैं। किसानों को फसल के अनुसार ऋण की राशि उपलब्ध कराई जाती है और किसानों को स्वीकृति की सीमा तक ऋण आहरण तथा जमा करने की स्वतंत्रता रहती है। उन्होंने कहा कि भुगतान अवधि फसल पर आधारित होती है, जिसके लिए ऋण ले गई है। साथ ही ब्याज दर केवल लिए गए ऋण की राशि पर लागू होती है। उन्होंने बताया है कि किसान केसीसी लेकर सामुहिक खेती, समेकित कृषि प्रणाली, टपक सिंचाई से खेती, पशुपालन, गव्य पालन/मत्स्य पालन, पॉलीहाउस में खेती आदि अन्य कृषि कार्य कर सकते हैं। आयुक्त एवं डीआईजी के साथ उपनिदेशक जनसंपर्क आनंद भी थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.