झारखंड
झारखंड में कोरोना : बुधवार को मिले 20 नए संक्रमित, एक्टिव केस 125
ABN Bureau
•
23 Jun, 2022
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना के मामलों में हर दिन तेजी से इजाफा होने लगा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार बुधवार, 22 जून को 4768 सैंपल की जांच में 20 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालंकि इस दौरान 9 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। जिसके बाद झारखंड में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 125 हो गई है। बुधवार, 22 जून को सबसे ज्यादा यानी 10 नए संक्रमित रांची में मिले हैं। इसके बाद देवघर में 5, पूर्वी सिंहभूम में 2 और बोकारो, चतरा और कोडरमा में 1-1 कोरोना के नए केस मिले हैं। वहीं बुधवार को कोरोना से रिकवर होने वाले मरीजों में रांची में 3, देवघर और बोकारो में 2-2 और लातेहार और सिमडेगा में 1-1 लोग शामिल हैं। राज्य में अब एक्टिव केस की संख्या 125 है। अभी राज्य के 11 जिलों, रांची में 81, पूर्वी सिंहभूम में 17, देवघर में 12, बोकारो में 5, कोडरमा में 3, लातेहार में 2 और चतरा, दुमका, जामताड़ा, गढ़वा और लोहरदगा में 1-1 संक्रमित मरीज हैं।
झारखंड में अभी तक 2 करोड़ 21 लाख 7 हजार 02 सैंपल कोरोना जांच के लिए लिए गए हैं, जिसमें 2 करोड़ 21 लाख 6 हजार 246 सैंपल की जांच हुई है। अब तक हुई जांच में 4 लाख 35 हजार 583 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 4 लाख 30 हजार 139 कोरोना संक्रमित रिकवर हो गए। वहीं इस जानलेवा वायरस से अब तक 5319 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन