Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मांडर उपचुनाव : एक नजर मांडर विधानसभा उपचुनाव पर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मांडर उपचुनाव : एक नजर मांडर विधानसभा उपचुनाव पर
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची के मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए कल यानि गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। 26 जून को नतीजों की घोषणा होगी। इस बार के उपचुनाव में कुल 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उपचुनाव को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। इस चुनाव में महंगाई, पानी, बिजली, सड़क, बेरोजगारी सहित कई मुद्दे हैं। आखिर क्यों हो रहा है उपचुनाव : दरअसल, मांडर के पू्र्व विधायक और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की विधानसभा की सदस्यता रद्द हो गई है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई के स्पेशल कोर्ट ने 28 मार्च को बंधु तिर्की को 3 साल की जेल और 3 लाख रुपए जुर्माना की सजा सुनाई थी. इस कारण विधायकी समाप्त होने की वजह से मांडर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। जानिए क्या है वोटों का समीकरण : मांडर विधानसभा की बात करें तो 3.54 लाख मतदाता हैं। इनमें लगभग 1.75 लाख सरना (आदिवासी) मतदाता, 74,000 हिंदू, 70,000 मुस्लिम और 30,000 ईसाई मतदाता हैं। उपचुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह है। जानिए कितने प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में : मांडर विधानसभा में इस बार कुल 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से 8 निर्दलीय हैं। भाजपा से गंगोत्री कुजूर, कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की, भाकपा के सुभाष मुंडा, नवोदय जनतांत्रिक पार्टी के दिनेश उरांव, शिवसेना की रेखा कुमारी एवं सीपीआइ माले-रेड स्टार के शिवचरण लोहरा के अलावा अगनी तिर्की, अशोक उरांव, आनंद पॉल तिर्की, जोहन तिर्की, देव कुमार धान, निरोज उरांव, मार्शल बारला व सुशील उरांव सहित 8 निर्दलीय प्रत्याशी उपचुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। एआइएमआइएम की तरफ से खड़े उम्मीदवार शिशिर लकड़ा ने अपना नाम वापस ले लिया है और देव कुमार धान को अपना समर्थन दे दिया है। साल 2019 के विधानसभा चुनाव परिणाम की बात की जाए तो इस सीट पर झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक से बंधु तिर्की ने भारतीय जनता पार्टी के देव कुमार धान को 23127 वोटों के मार्जिन से हराया था। बंधु तिर्की को इस चुनाव में 93 हजार 491 वोट आया था। वहीं देव कुमार धान जो भाजपा प्रत्याशी थे। उन्हें 69364 वोट आया था। बाद में बंधु तिर्की ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था : साल 2014 के विधानसभा चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो इस सीट पर बीजेपी की गंगोत्री कुजूर ने AITC के बंधु तिर्की को 7 हजार 605 वोटों से हराकर अपना परचम लहराया था। गंगोत्री कुजूर को कुल 54 हजार 200 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे बंधु तिर्की को कुल 46 हजार 595 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय देव कुमार धान को कुल 38 हजार 801 वोट मिले थे। वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर JHJAM के बंधु तिर्की ने कांग्रेस के देव कुमार धान को 29 हजार 971 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। बंधु तिर्की को कुल 58 हजार 924 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के देव कुमार धान को कुल 28 हजार 953 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे RAKAP के चामरा लिंडा को 27 हजार 73 वोटों से संतोष करना पड़ा था। वहीं साल 2005 के विधानसभा चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर UGDP के बंधु तिर्की ने कांग्रेस के देव कुमार धान को मात्र 20 हजार 232 मतों से शिकस्त देकर जीत का परचम लहराया था। बंधु तिर्की को कुल 56 हजार 597 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे देव कुमार धान को 36 हजार 365 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे RAKAP के डॉ दिवाकर मिंज को 26 हजार 800 वोट मिले थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,421