Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लुकास क्लासेज : विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, सभी सफल छात्र सम्मानित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लुकास क्लासेज : विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, सभी सफल छात्र सम्मानित
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। जैक बोर्ड द्वारा जारी इंटर साइंस की परीक्षा में लुकास क्लासेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा है। इंटर साइंस में इस कोचिंग से जिले के टॉप टेन में 5 विद्यार्थी शामिल हैं। मनीष कुमार गुप्ता 465 अंक लाकर जिले में छठा और कोचिंग में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शकुंतला कुमारी 464 अंक लाकर जिले में सातवां स्थान प्राप्त की है। गुलनाज प्रवीण, मुस्कान गुप्ता और अंशु राज ने 461 अंक लाकर जिले में नौवां स्थान प्राप्त किया है। इस वर्ष लुकास क्लास से 10 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने में सफलता पाई है। वहीं 100 से अधिक विद्यार्थी 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर कोचिंग का मान बढ़ाया है। संस्था में फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ्स की पढ़ाई होती है। संस्था के शिक्षक सद्दाम हुसैन व मुकेश कुमार गुप्ता ने छात्रों के बेहतर भविष्य पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। बुधवार को सभी सफल छात्रों को कोचिंग में बुलाकर उन्हें सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,651