Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

25 तक मेमो ट्रेन रहेंगी रद्द, मजदूर, छात्रों, आम लोग परेशान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
25 तक मेमो ट्रेन रहेंगी रद्द, मजदूर, छात्रों, आम लोग परेशान
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। अग्निवीरों की बहाली के विरोध में युवाओं के द्वारा रेलवे को क्षति पहुंचाए जाने के बाद बुधवार को भी छठे दिन ट्रेनों के परिचालन कोडरमा के रास्ते पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। अप लाइन में नईदिल्ली- हावड़ा ग्रैंड कोड सेक्शन पर चलनेवाली 13009 अप हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेश रद्द रही। इससे तीर्थ यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं इस्लामपुर-रांची एक्सप्रेस भी रद्द रही। लाइफ लाइन के रुप में चलनेवाली गया-आसनसोल मेमो ट्रेन और आसनसोल-वाराणसी मेमो ट्रेन के रेक उपलब्ध नहीं होने से 25 जून तक इसे रद्द कर दिया गय है। इस वजह से पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और यूपी से संपर्क टूट गया है। इन दोनों ट्रेनों के रद्द होने से कोडरमा के रास्ते आवाजाही पूरी तरह से ठहर सी गई है। और व्यापारियों की बिक्री पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। उक्त दोनों ट्रेनों से पारसनाथ, हजारीबाग रोड, परसाबाद, शर्माटांड़, हीरोडीह तथा गझंडी, गुरपा, पहाड़पुर से हजारो की संख्या में प्रतिदिन मजदूरों के अलावा छात्र-छात्राओं व सामन बेचने व खरीदने आनेवाले लोग नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे झुमरी तिलैया में होटल व्यवसाय, फल, सब्जी व डॉक्टरों पर भी असर पड़ा है। उक्त ट्रेन के आने से सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक सड़कों पर वैसी भीड़ नहीं दिख रही है और बाजार सूना-सूना लग रहा है। दोनों पैसेंजर के परिचालन के बाद बाजार की स्थिति सामान्य होगी। बहरहाल, प्रतिदिन लाखों रुपये का व्यवसाय तो प्रभावित हो रहा है, मजदूर भी मजदूरी के लिए नहीं आ पा रहे हैं। मजदूरों के नहीं पहुंच पाने से साफ-सफाई व निर्माण कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव दिख रहा है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,807