Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सर्वसम्मति से चुनाव के लिए नाम वापस लें यशंवत सिन्हा : रघवुर दास

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सर्वसम्मति से चुनाव के लिए नाम वापस लें यशंवत सिन्हा : रघवुर दास
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची झारखंड की पहली महिला राज्यपाल और ओडिशा की राजनीति से संबंध रखने वाली द्रोपदी मुर्मू को एनडीए ने राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। एनडीए के द्वारा इस घोषणा के बाद यदि वे चुनाव जीत कर राष्ट्रपति बन जाती हैं तो वो देश की पहली आदिवासी महिला होंगी जो इस सर्वोच्च पद पर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद झारखंड के आला नेताओं ने उन्हें बधाई दी। द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद रघुवर दास ने पीएम मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में गरीब आदिवासियों ने भी खून बहाया था। वैसे समाज से एक महिला को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाने से पूरे विश्व में भारत में लोकतंत्र कितना मजबूत है इसका संदेश दिया गया। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से द्रोपदी मुर्मू के पक्ष में नाम वापस लेने की अपील की। रघुवर दास ने कहा कि यशवंत सिन्हा के इस पहल से एक आदिवासी महिला सर्वसम्मत से देश की राष्ट्रपति बन जाएंगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,604