Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : योग दिवस पर पतंजलि परिवार ने मनाया योग महोत्सव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : योग दिवस पर पतंजलि परिवार ने मनाया योग महोत्सव
विज्ञापन
टीम एबीएन, लोहरदगा। अलग-अलग स्थानों पर पतंजलि के योग शिक्षकों ने आयुष मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास कराया। भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी प्रवीण भारती द्वारा व्यवहार न्यायालय लोहरदगा में न्यायाधीशगण, न्याय कर्मी आदि ने प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास किया। लोहरदगा परिसदन के समीप बहुद्देशीय भवन में योग शिक्षक निर्भय भारती, प्रियंका साहू, खुशी भारती एवं मीना मिंज ने जिला के वरिष्ठ अधिकारीगण, जिनमें उपायुक्त महोद, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में योगाभ्यास कराया। इसके अलावा पतंजलि योग समिति के सह जिला प्रभारी वासुदेव महतो ने लोहरदगा रेलवे स्टेशन में रेलवे अधिकारी कर्मी रेलवे पुलिस योगाभ्यास कराया। युवा भारत के सह जिला प्रभारी शिवराज विजय महतो एवं पंकज भारती द्वारा अविराम बीएड कॉलेज, टीकों में प्रोटोकॉल के तहत प्रशिक्षु शिक्षकों के बीच योगाभ्यास धूमधाम से महोत्सव के रूप में कराया गया। साथ ही साथ सहकारिता भवन लोहरदगा में वरिष्ठ योग शिक्षक संजय मधुर एवं रवि प्रजापति के मार्गदर्शन में प्रोटोकॉल के तहत वरिष्ठ गणमान्य जनों की उपस्थिति में योगाभ्यास योग महोत्सव के रूप में मनाया गया। जबकि अभय भारती व युवा भारत के जिला प्रभारी अंकित अग्रवाल ने ग्रामीण अंचल में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर योगाभ्यास कराया। सलगी चांपी मैदान में राज्य कार्यकरिणी सदस्य सह जिला संरक्षक शिव शंकर सिंह व योग शिक्षक अजय कुमार ने योगाभ्यास कराया। किस्को पतंजलि योग समिति प्रभारी विजय साहू ने किस्को व विजय सोनी द्वारा सेन्हा प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड के अधिकारियों व स्कूली छात्र छात्राओं, जनप्रतिनिधि व गणमान्यजनों को योग दिवस पर समारोह पूर्वक योगाभ्यास कराया। कूडू प्रखण्ड मुख्यालय में सत्यान्शु शेखर भारती एवं सत्यम प्रतीक भारती तथा कैरो प्रखंड मुख्यालय में भोला प्रसाद द्वारा प्रखंड के पदाधिकारी व प्रखंड कर्मी व अन्य को योगाभ्यास कराया। शिक्षण संस्थानों में भी योग दिवस की रही धूम : लोहरदगा स्थित सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे के नेतृत्व में नन्हें बच्चों को योगाभ्यास कराया गया। गुरुकुल शांति आश्रम लोहरदगा प्रांगण में आचार्य शरतचंद्र आर्य द्वारा अध्ययनरत ब्रह्मचारियों को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ योगाभ्यास कराया गया। ब्रह्मचारियों ने कठिन आसनों का भी प्रदर्शन किया। आचार्य शरदचंद्र आर्य ने कहा कि स्वस्थ्य जीवन के लिए सबों को योग, प्राणायाम प्रत्येक दिन करनी चाहिए। योग विशेषज्ञों की राय : पतंजलि भारत स्वाभिमान लोहरदगा के जिला प्रभारी सह मुख्य प्रशिक्षक प्रवीण भारती ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं जिले वासियों को दी। जिला प्रभारी ने कहा कि निरंतर योगाभ्यास से भौतिक लाभ के साथ अतीन्द्रिय लाभ भी मिलता है। जहां यौगिक जॉगिंग, व्यायाम, सूर्यनमस्कार से शरीर बाहरी अंगों का विशेष व्यायाम होता है वहीं प्राणायाम व ध्यान से शरीर के अंदर के अंगों को विशेष लाभ मिलता है। योग कल्पवृक्ष के समान है, योग ही निरोगता की गारंटी है। संरक्षक एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य शिवशंकर सिंह ने योग को सभी उम्र के लोगों के लिए जरूरी बताया। जिला मार्गदर्शक आचार्य शरचचंद्र आर्य ने योग को प्राचीन भारतीय सभ्यता संस्कृति का विश्व को अनुपम देन बताया। योग दिवस पर इन आसनों का कराया गया अभ्यास : प्रोटॉकाल के तहत योग दिवस पर ग्रीवा चालन, कटि चालन, स्कंध संचालन एवं वज्रासन, शशकासन, उत्तानपादासन, शलभासन, भुजंगासन, उष्ट्रासन, त्रिकोणासन, मकरासन सहित भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उद्गीत एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,140