Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

नाद ब्रह्म कला मंच में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय संगीत दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नाद ब्रह्म कला मंच में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय संगीत दिवस
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू। पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर के प्रताप नगर रेडमा ने देर शाम अंतरराष्ट्रीय संगीत दिवस मनाया गया। मौके पर संस्था के वरीय कलाकार रमेश पाठक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद शहर के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक सौरव दुबे ने राग यमन में अपनी प्रस्तुति दी। तबले पर प्रख्यात तबला वादक कामेश्वर सिंह का साथ रहा। इसके बाद सुमन मिश्रा का मनमोहक गायन रहा। संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने मनमोहक ठुमरी गाकर सभा का आयोजन क़ायम रखा। अंत में बांसुरी वादक पवन शर्मा एवं स्वर्णकार जी ने कार्यक्रम का समापन किया। नाद ब्रह्म पलामू के सारे वरीय एवं गुनी कलाकार को जोड़ने का प्रयत्न कर रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,288