Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गढ़वा में बनेगा सिंथेटिक फुटबॉल ग्राउंड

गढ़वा में बनेगा सिंथेटिक फुटबॉल ग्राउंड
विज्ञापन
गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेष कुमार ठाकुर के पहल पर गढ़वा के विकास में एक और कड़ी जुड़ गया है। जिला मुख्यालय स्थित बालिका मध्य विद्यालय के मैदान में सिंथेटिक फुटबॉल ग्राउंड का निर्माण किया जायेगा। मंत्री श्री ठाकुर के अधियाचना पर झारखंड सरकार ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके लिए मंत्री ने झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, पर्यटन, कला, संस्कृृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री को पत्र पे्रषित कर गढ़वा के बालिका मध्य विद्यालय के मैदान में सिंथेटिक फुटबॉल ग्राउंड निर्माण कराने की मांग की थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए झारखंड सरकार के अपर सचिव सुनील कुमार सिन्हा ने गढ़वा उपायुक्त को पत्र पे्रषित कर ग्राउंड निर्माण के लिए उक्त सरकारी चिह्नित भूमि की भौतिक प्रकृति के अनुरूप नये अनुसूचित दर पर सक्षम वास्तुकार से तैयार सक्षम प्राधिकार द्वारा तकनीकी स्वीकृति प्रदत प्राक्कलन सहित प्रस्ताव विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। इस संबंध में मंत्री श्री ठाकुर ने विभागीय मंत्री को प्रेषित पत्र में कहा था कि गढ़वा जिला में फूटबॉल काफी लोकप्रिय खेल है। ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल के सीजन में खेल का आयोजन किया जाता है। जिले के करीब आधा दर्जन से अधिक प्रखंड आदिम जनजाति एवं जनजाति बहुल है। इन क्षेत्रों में फुटबॉल विशेष रूप से लोकप्रिय है। इस ग्राउंड के निर्माण से यहां के प्रतिभा को प्रोत्साहित करने एवं निखारने का अवसर प्रदान होगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,710