टीम एबीएन, रांची। झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट है। रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड एकेडमिक काउंसिल 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा रिजल्ट आज जारी नहीं करेगा। हालांकि बोर्ड रिजल्ट जारी होने पर इसे झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट jacresults.com पर जाकर चेक किया जा सकेगा।
झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2022 की घोषणा राज्य में हो रहे पंचायत चुनावों और एक उपचुनाव के कारण रिजल्ट अभी नहीं आ रहा है। झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस महीने के अंतिम सप्ताह तक आने की संभावना है।
झारखंड बोर्ड परीक्षा 2022 में 6.8 से अधिक छात्र हुए थे शामिल : झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक आयोजित की थी, जबकि 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 25 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। झारखंड बोर्ड की परीक्षा में कुल 6.8 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे, जिसमें से 3.99 लाख छात्र जेएसी मैट्रिक परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए थे। जबकि शेष 2.81 लाख झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए।