Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

डीएवी गांधीनगर में योग दिवस का आयोजन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
डीएवी गांधीनगर में योग दिवस का आयोजन
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल ग गांधीनगर में विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय के शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों, एनसीसी विंग के कैडेटों के साथ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्य एसके सिन्हा ने अपने संदेश में योग की महत्ता पर विचार रखते हुए वर्तमान परिप्रेक्ष्य में योग की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा जिन माध्यमों से हमारा जीवन स्वस्थ एवं तनाव रहित हो, उन्हें सभी को स्वीकार करना चाहिए। योग को धर्म, पंथ, संप्रदाय आदि से हटकर देखना चाहिए। योग एवं खेल प्रशिक्षक गोविंद झा ने विविध प्राणायाम कराने के बाद उनकी उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रजेश सिन्हा, प्रमोद कुमार सहाय, डीके सिन्हा, सुबोध गुप्ता, कृष्णा प्रसाद, कुंदन कुमार आदि की सराहनीय भूमिका रही।
विज्ञापन