Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डीएवी कपिलदेव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डीएवी कपिलदेव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने वज्रासन, पद्मासन, मकरासन, उष्ट्रासन, भुजंगासन शलभासन, सर्वांग आसन, पवन मुक्तासन, ताड़ासन, वृक्षासन, गरुड़ासन, त्रिकोण आसन समेत कपालभाति और अनुलोम विलोम प्राणायाम का अभ्यास किया। विद्यालय के पीईटी अशोक कुमार सिंह ने आसनों का अभ्यास कराया, जबकि वरीय शिक्षक त्रिपुरारि कुमार मिश्रा ने प्राणायाम का अभ्यास कराया। मौके पर झारखंड डीएवी जोन बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि जीवन का लक्ष्य ईश्वर और आनंद की प्राप्ति है और योग इसका सर्वश्रेष्ठ साधन है। उन्होंने महर्षि पतंजलि द्वारा बताए गए योग के आठों अंगों के बारे में बताया। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव कडरू रांची के मीडिया प्रभारी आलोक इंद्रगुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,325