Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लातेहार : 23 जून को लगेगा किसान क्रेडिट कार्ड मेगा शिविर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लातेहार : 23 जून को लगेगा किसान क्रेडिट कार्ड मेगा शिविर
विज्ञापन
टीम एबीएन, लातेहार (पलामू)। 23 जून को लातेहार जिला में केसीसी ऋण वितरण हेतु आयोजित होने वाले मेगा शिविर के सफल आयोजन को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त जटा शंकर चौधरी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, लातेहार में बैठक संपन्न की गई। दिनांक 23 जून को केसीसी (KCC) ऋण वितरण संबंधी मेगा कैंप का आयोजन कर जिले के शेष बचे योग्य कृषकों को योजना से लाभान्वित किए जाने की तैयारियों की प्रमंडलीय आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने विस्तृत रूप से समीक्षा कर अधिक से अधिक योग्य किसानों को केसीसी से आच्छादित करने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसंख्या के हिसाब से प्रखंडों में तय लक्ष्य के अनुरूप आवेदन प्राप्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई करें। समीक्षा के क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी बैंकों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि योग्य लाभुकों के आवेदन को स्वीकृत करना सुनिश्चित करें। कृषि विभाग के अधिकारियों एवं अग्रणी बैंक प्रबंधक को निदेशित किया कि एक दूसरे के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर जिले में कितने किसानों को अभी तक निबंधित नहीं किया गया है एवं किसानों को क्रेडिट कार्ड से आच्छादित नहीं किया गया है। सभी को 23 जून तक सभी को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ा जाय। बैठक में डीडीसी सुरेंद्र कुमार वर्मा, आईटीडीए निदेशक बिंदेश्वरी ततमा, एलडीएम और बीडीओ उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,170