Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मांडर उपचुनाव : कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने झोंकी ताकत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मांडर उपचुनाव : कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने झोंकी ताकत
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मांडर विधानसभा के उपचुनाव के कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप जानते हैं कैसे-कैसे लोग सामने में खड़े हैं जिस को आज भाजपा ने सिलेक्ट किया है, उसी को रिजेक्ट किया था। आप ने नहीं रिजेक्ट किया था। आपने 5 वर्षों तक मौका दिया और भाजपा को यह लगा कि यह जो हमारी विधायक मांडर से हैं। वह किसी लायक नहीं है नालायक बताकर टिकट नहीं देने का काम किया। राजेश ठाकुर ने संबोधित करते हुए आगे कहा कि देखिए पार्टी कैसी है। पार्टी जैसी होगी, वैसे ही नेता होंगे। उसके बाद जिस उम्मीदवार को गले लगाया देवकुमार धान को वह आज भाजपा के साथ नहीं है। वह आज एआईएमआईएम के साथ है। भाजपा यह बताये कि एआईएमआईएम के साथ आपसी सांठगांठ के साथ चुनाव लड़ रही है। भाजपा अपना उम्मीदवार लड़ने के लिए एआईएमआईएम को देती है और उसको लड़ने का काम किया जाता है। लेकिन आप सब लोग जानते हैं कि तमाम विपरीत धाराओं के बावजूद बंधु तिर्की को जिताने का काम किया है और आज फिर एक बार बिटिया शिल्पा नेहा तिर्की आपके बीच में है और देखिए हम लोगों के बीच शिल्पा नेहा तिर्की आदरणीय बंधु दा आपके बीच में है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,770