Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

देवघर : सात साइबर अपराधी गिरफ्तार

देवघर : सात साइबर अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन
देवघर। जिला पुलिस की ओर से चलाये जा रहे साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान में सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला के सारवां थाना इलाके के सुरसुरा और मारगोमुंडा थाना इलाके के बांसजोरा से सात साइबर अपराधियों को शिकंजे में लिया गया है। देवघर एसपी धनंजय कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुल 7 साइबर अपराधियों को गिरफतार किया गया। सभी अपराधी लॉटरी के नाम पर प्राइज, फर्जी बैंक अधिकारी और कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसाकर केवायसी के नाम पर ओटीपी प्राप्त कर कई डिजिटल तकनीक के माध्यम से पैसे ठगी का काम करते थे। सभी के पास से 14 मोबाइल फोन, 20 सिमकार्ड, 22 एटीएम कार्ड और नकद 5 हजार रुपया बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार साइबर अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है और मिली इनपुट के आधार पर छापेमारी कर रही है। वहीं बताया जा रहा है कि गिरफ्तार 7 साइबर अपराधियों में तीन साइबर अपराधी रियासत, मुमताज और सराफराज आपस में तीनों भाई हैं, ये सभी मिलकर साइबर अपराध को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,710