Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हेमंत सरकार की कथनी और करनी में अंतर : सुदेश महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हेमंत सरकार की कथनी और करनी में अंतर : सुदेश महतो
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। मांडर उपचुनाव में एनडीए ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के प्रदेश नेताओं के साथ आज एनडीए के मजबूत साथी और आजसू प्रमुख सुदेश महतो भी एनडीए की प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को जिताने के लिये मैदान में उतरे। उन्होंने आज बेड़ो प्रखंड के टेरो, करंजी, पुरियो और जरिया पंचायत के विभिन्न गांव में जनचौपाल के माध्यम से जनता को गंगोत्री कुजूर के पक्ष में मतदान करने की अपील की। विभिन्न कार्यक्रमो में उन्होंने जनता से सीधा संवाद करते हुए राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में राज्य की जनता को केवल धोखा दिया है। विकास कार्य पूरी तरह ठप्प है और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि राज्य के युवा, किसान, मजदूर, व्यवसायी सभी नाराज हैं। कहा कि 5लाख नौकरी प्रतिवर्ष का वादा कर सत्ता प्राप्त करने वाली सरकार आज युवाओं को अंडा मुर्गी बेचने की बात करती है। विधि व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास पर कोई काम यह सरकार नहीं कर रही। कहा कि जल, जंगल, जमीन की बात करने वाले लोग आज राज्य के जंगलों, बालू, पत्थर को लूटने और लुटवाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसानों के बकाये का भुगतान भी नही कर पा रही। कहा कि राज्य की आधी आबादी महिला शक्ति का सबसे ज्यादा अपमान हेमंत सरकार में हुआ है। बलात्कार की घटनाओं को रोकने में यह सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। आदिवासी और दलित पर अत्याचार बढ़े हैं। पिछड़ा वर्ग को भी हेमंत सरकार ने पूरी तरह ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में राज्य सरकार को सबक सिखाने का अवसर है। जनता इस बात को समझ चुकी है। राज्य के विकास केलिये एनडीए ही संकल्पित है यह राज्य की जनता महसूस करने लगी है। श्री महतो के साथ आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, भाजपा के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन भी उपस्थित थे। श्री महतो का विभिन्न स्थानों पर पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,770