झारखंड
ईडी की कार्रवाई असंवैधानिक और प्रतिशोध की राजनीति से प्रेरित : आलोक साहू
ABN Bureau
•
16 Jun, 2022
•
5 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, लोहरदगा। मोदी सरकार का तानाशाह रवैया, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी को ईडी के माध्यम से परेशान करने के मुद्दे को लेकर गुरुवार को कुडू प्रखंड के टाटी में युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर विरोध जताया और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर लोहरदगा जिला कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने कहा कि देश में अभी आपातकाल जैसी स्थिति बन गई है। हमारे नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी की छवि को धूमिल कर लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास किया जा रहा है। लगातार तीसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय ने केंद्र सरकार के इशारे पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय राहुल गांधी को निराधार एवं मनगढ़ंत सवालों के साथ नेशनल हेराल्ड में तलब किया गया है। बिना किसी ठोस सबूत एवं तत्व के केवल बदला लेने एवं राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से केंद्र सरकार द्वारा ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। हमारे नेता का अपमान किया जा रहा है जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा। श्री साहू ने कहा कि केंद्र सरकार को राहुल गांधी से परेशानी इसलिए है कि उन्होंने किसानों, नौजवानों ,मजदूरों की आवाज उठाई तथा कोरोना संकट में केन्द्र सरकार को घेरा था। श्री साहू ने कहा कि जब कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं है तो फिर पूछताछ के लिए कैसे बुलाया जा सकता है। ईडी का कार्रवाई असंवैधानिक और प्रतिशोध का राजनीति से प्रेरित है। दिनांक 17 जून को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर एआईसीसी मुख्यालय के कामकाज को रोके जाने, पुलिसिया कार्रवाई के विरोध,एवं केंद्र सरकार द्वारा बदले की भावना से कार्रवाई करने के खिलाफ झारखंड के सभी जिला मुख्यालय में कांग्रेस जनों के द्वारा व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर लोहरदगा विधानसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष लाल विकास नाथ शहदेव, गणेश उरांव, मोहम्मद मुस्तकीम, शकील आलम, अल्फोंस मिंज, सोमरा उरांव, मंगल उरांव, जमील अख्तर, रवि उरांव, पंचम उरांव, सुरेश उरांव, धर्मराज उरांव, आदित्य उरांव, अर्पण खां, निरंजन उरांव, नीरज उरांव, सतीश भगत, आनंद उरांव, अमर उरांव, कृष्णा उरांव, मुखिया उरांव सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन