Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : दो बच्चों के साथ महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : दो बच्चों के साथ महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पलामू जिले के नीलाम्बर-पीताम्बरपुर थाना क्षेत्र के बसौरा गांव में मंगलवार देर शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध एक महिला ने अपने एक बेटे और बेटी के साथ आत्महत्या कर ली। नीलाम्बर पीताम्बरपुर थाना प्रभारी गौतम कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना पाकर गांव पहुंच कर पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी के अनुसार महिला रिंकू देवी (24) अपने आवास में ही फंदे से झूलते हुए पाई गई और बगल में उसके दो एवं चार वर्ष के दो बच्चों के शव भी पड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि खुदकुशी की वजह क्या है, यह अबतक अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि अबतक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,439