टीम एबीएन, रांची। सत्यानंद योग मिशन और मुक्तरथ योगा फॉउंडेशन के सौजन्य से पीएमजी आॅफिस डोरंडा में 10 दिवसीय योग शिविर का आयोजन हो रहा है, जिसमें पोस्टमास्टर जेनरल संजीव रंजन, अपर पोस्टमास्टर जेनरल सुनील चौरसिया, पोस्टमास्टर संजय कुमार सहित पीएमजी आॅफिस के अधिकारी व कर्मचारी एवं डोरंडा पोस्ट आॅफिस के कर्मचारी आचार्य मुक्तरथ जी से योग, प्राणायाम एवं ध्यान सीख रहे हैं। स्वामी मुक्तरथ ने बताया कि यहां आॅफिस के लोगों में योग सीखने के प्रति काफी उत्साह है। लोग बहुत रुचि लेकर योगाभ्यास कर रहे हैं। पीएमजी आॅफिस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को नक्षत्र वन में बहुत बड़े पमाने पर योगाभ्यास करेंगे। पीएमजी संजीव रंजन ने कहा योग हमारी ऐसी संस्कृति है जो सबलता, स्वास्थ्य, निरोगी काया के साथ संस्कार को पुष्ट बनाता है। मुंगेर स्थित बिहार योग विद्यालय दुनियां में योग पर बहुत सारे शोध किये हैं जिन्हें हमलोगों को जानना चाहिए।