Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : हिंदपीढ़ी इलाके में घरों की लाइट बुझाकर नारेबाजी, दहशत में लोग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : हिंदपीढ़ी इलाके में घरों की लाइट बुझाकर नारेबाजी, दहशत में लोग
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राजधानी में हुई हिंसा के बाद से स्थिति अब सामान्य है। धीरे-धीरे लोग घरों से बाहर निकलने लगे हैं। जनजीवन भी सामान्य हो रहा है। पुलिस शांति व्यवस्था कायम करने में जुटी है। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व हैं जो अभी भी समाज में सद्भावना का माहौल बिगाड़ने में जुटे हैं। शुक्रवार की घटना को लेकर सोमवार देर रात धार्मिक नारेबाजी की गई है, जिससे लोग दहशत में हैं। बता दें कि शुक्रवार को हुए रांची में हिंसा के बाद शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही है। जनजीवन सामान्य भी हो रहा है, लेकिन कुछ अराजक तत्व हैं जो रांची में अमन-चैन बिगाड़ने की कोशिश में जुटे हैं। राजधानी के हिंदपीरी इलाके में सोमवार देर रात धार्मिक नारेबाजी की गई। घरों की लाइट बुझा कर रह रह नारेबाजी की जा रही थी। नारेबाजी की वजह से दूसरे समुदाय के लोग दहशत में हैं। बता दें कि इस मामले में राज्यपाल रमेश बैस ने सोमवार को सूबे के डीजीपी नीरज सिन्हा, एडीजी अभियान, डीसी और एसएसपी को तलब कर कई सवाल के साथ कुछ अहम निर्देश भी दिए। राज्यपाल ने उपद्रव में शामिल लोगों की तस्वीर होर्डिंग के जरिए सार्वजनिक करने का निर्देश दिया है ताकि आम लोग भी पहचान कर सकें। राज्यपाल ने डीजीपी से पूरे घटना पर कुल 8 सवाल पूछे और कुछ निर्देश दिया। साथ ही हाल के दिनों में हुई चार प्रमुख घटनाओं का भी स्टेटस पूछा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,312