Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड में कोरोना : मंगलवार को मिले 7 नए संक्रमित, एक्टिव केस 52

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड में कोरोना : मंगलवार को मिले 7 नए संक्रमित, एक्टिव केस 52
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। पूरे देश में कोरोना के मामलों में हो रहे इजाफा के बीच झारखंड में भी हर दिन कोरोना के नए मामले मिल रहे हैं। मंगलवार, 14 जून को राज्य में 2000 सैंपल की जांच की गई, जिनमें 7 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। हालांकि इस बीच 6 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं, जिसके बाद झारखंड में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 52 हो गई है। मंगलवार, 14 जून को सबसे ज्यादा यानी 6 नए संक्रमित अकेले रांची से ही मिले हैं, जबकि एक नया केस पूर्वी सिंहभूम से मिला है। इस दौरान 3 कोरोना संक्रमित मरीज रांची में और 3 पूर्वी सिंहभूम में ठीक हुए हैं। अभी राज्य के 52 एक्टिव केस में पश्चिम सिंहभूम, चतरा और दुमका में 1-1, जामताड़ा और धनबाद में 2-2, पूर्वी सिंहभूम में 4, देवघर में 9 और रांची में 32 संक्रमित मरीज हैं। झारखंड में अभी तक 2 करोड़ 20 लाख 59 हजार 981 सैंपल कोरोना जांच के लिए लिए गए हैं, जिसमें 2 करोड़ 20 लाख 59 हजार 171 सैंपल की जांच हुई है। अब तक हुए जांच में 4 लाख 35 हजार 418 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 4 लाख 30 हजार 47 कोरोना संक्रमित रिकवर हो गए। वहीं इस जानलेवा वायरस से अब तक 5319 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,752