Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

इमारत ए सरिया कर रही थी भीड़ जमा कर बैठक की कोशिश, पुलिस मीटिंग रोकी तो भड़के लोग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इमारत ए सरिया कर रही थी भीड़ जमा कर बैठक की कोशिश, पुलिस मीटिंग रोकी तो भड़के लोग
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में हिंसक झड़प के बाद मेन रोड स्थित अलबर्ट एक्का चौक से लेकर ओवरब्रिज तक अभी तक तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस के लोग मुस्तैदी से पूरे क्षेत्र में तैनात हैं ताकि किसी भी तरह के उपद्रव को बढ़ावा ना मिल सके। लेकिन कानून को दरकिनार करते हुए मुस्लिम संगठन इमारत ए सरिया के लोग रांची के कर्बला चौक के पास बैठक करने की कोशिश की। पुलिस द्वारा बैठक रोकने पर विवाद उत्पन्न हो गया और लोग भड़क गए। राजधानी के हिंद पीढ़ी मोहल्ला, बड़ा तालाब क्षेत्र, कर्बला चौक, सुजाता चौक, डेली मार्केट थाना इलाका सहित विभिन्न चौक चौराहों पर किसी भी तरह की भीड़ जमा करने पर रोक लगाई गयी है। इन सभी क्षेत्रों में धारा 144 लागू है। इसके बावजूद भी इमारत ए सरिया के बिहार, झारखंड और ओड़िशा के मौलाना के द्वारा कर्बला चौक के पास गुदड़ी टोला के पास कुछ लोग जमा हो गए और मृतकों के परिजनों से मिलने का प्रयास करने लगे। इमारत ए सरिया के मौलानाओं को देख स्थानीय लोग एकजुट होने लगे और प्रशासन एवं राज्य सरकार पर सवाल उठाने का काम करने लगे। जैसे ही स्थानीय लोगों के एकजुट होने की सूचना पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों को मिली। वैसे ही मौके पर सिटी डीएसपी दीपक महतो मौके पर पहुंच गए और मौके पर भीड़ जमा कर रहे लोगों को अपने अपने घर जाने को कहा। पुलिस को देकर स्थानीय लोग भी आक्रोशित हो गए और पुलिस के साथ कहासुनी होने लगी। लेकिन प्रशासन के लोगों ने समझदारी से काम लिया और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उनको उनके घर जाने की अपील की। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह बताया गया कि इमारत ए सरिया के बिहार, झारखंड और ओड़िशा के मौलानाओं के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की तैयारी की जा रही थी। जिसको पुलिस ने साफ मना कर दिया। इस कारण भी स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,254