झारखंड
कोडरमा : सर्वदलीय संघर्ष समिति ने आम सभा में बनाई रणनीति
ABN Bureau
•
12 Jun, 2022
•
7 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। सर्वदलीय संघर्ष समिति जिला कोडरमा के बैनर तले कोडरमा जिला के ग्राम सपही काली मंडा के परिसर में आमसभा हुई। इस आमसभा की अध्यक्षता बालेश्वर प्रसाद यादव पूर्व मुखिया एवं संचालन सुरेश विश्वकर्मा ने किया। इस आमसभा में सर दलीय संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष अजय कृष्ण ने कहा की डोमचांच थाना कांड संख्या 39 2022 के नामजद अपराधी एवं अन्य जो हत्याकांड में शामिल था अभी तक पुलिस कर्मियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार नहीं किया गया है और अजय कृष्ण ने कहा की अर्जुन साव के परिवार को अभी तक न तो बतौर मुआवजा राशि प्राप्त हुआ है और ना ही बच्चों की शिक्षा का प्रशासन की ओर से कोई पहल हुई है और जिला प्रशासन की ओर से देवरा स्क्रैप बालू क्रेशर में जो भी लगे हुए हैं यह सभी भूखों मरने की स्थिति के कगार पर आ गया है दिन प्रतिदिन लोग कर्ज में डूब रहा है आमदनी बिल्कुल बंद हो गया है और महंगाई चरम पर है लोगों का एकमात्र अपने रोजगार का धीवरा पत्थर बालू में लगे लोगों का है बताया गया कि बालों को प्रशासन की ओर से सभी प्रखंडों में डम करा कर आए जाए और ग्रामीणों को प्रखंड से ही चालान कटा कर बालू मुहैया कराने की मांग को रखा गया आज बालू लाने के लिए और ग्रामीणों को भी बालू बहुत मशक्कत से मिल रहा है उचित दामों पर तथा प्रशासन भी बालू का अवैध करते हुए ट्रैक्टर को पकड़ कर अंदर कर दिया जाता है उसके बाद ग्रामीण ट्रैक्टर छुड़ाने के चक्कर में कर्ज में डूब रहे हैं।
सीता देवी ढोला कोला की मुखिया ने कहा के प्रशासन की ओर से जो कार्रवाई किया जा रहा है वह चिंता का विषय है दिनों-दिन ग्रामीण पलायन कर रहे हैं नौजवानों के लिए कोई रोजगार नहीं है बहुत मुश्किल से घर परिवार को ग्रामीण चला पा रहे हैं।
बालेश्वर प्रसाद यादव पूर्व मुखिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोडरमा डोमचांच मुख्य मार्ग नरो पहाड़ी से सभी चौक तक सड़क चौड़ीकरण का काम वन विभाग के द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र के चलते रुका हुआ है लोग कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते थक जा रहे हैं फिर भी वन विभाग के द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा है जिसके चलते सड़क चौड़ीकरण नहीं हो रहा है और अर्जुन साव हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी, क्रेशर को भी जिस तरह से कबाड़ा जा रहा है ग्रामीणों के बीच काफी क्षोभ है। आंदोलन करने की जरूरत है।
सभा को सुमन कुमार मेहता, सुरेश विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुमार साहू, जितेंद्र कुमार मेहता, सुधीर शाह लाल सिंह, कांति देवी, मालती देवी, सोनू पांडे, कारू यादव नेवी सभा को संबोधित किया। बैठक में सिकंदर कुमार, साहू, बंटी कुमार यादव, पप्पू कुमार यादव, संतोष पुरी, महेंद्र शाह, सुशील दास, जागेश्वर यादव, सज्जन यादव विनोद यादव, दिनेश शाह, रवि यादव, सौरव कुमार साहू, गौतम कुमार साहू, मन्नू कुमार, राहुल यादव, संतोष कुमार, राजेश यादव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की आगामी दिनांक-- 27/6 /2022 को रांची -पटना मुख्य पथ कोडरमा बजरंगबली मंदिर के निकट अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जाएगा। इस चक्का जाम की सारी जवाबदेही जिला प्रशासन के कोडरमा उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक कोडरमा की होगी ।
विज्ञापन