Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची हिंसा : हाई लेवल कमेटी एक हफ्ते में सौंपेगी जांच रिपोर्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची हिंसा : हाई लेवल कमेटी एक हफ्ते में सौंपेगी जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में हुई हिंसा के मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया गया है। इस दो सदस्यीय कमेटी में आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव अमिताभ कौशल और एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑपरेशन संजय आनंद लाटकर शामिल हैं। कमेटी को 7 दिनों के भीतर रांची हिंसा की जांच कर रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है। रांची में हुई हिंसा के मामले को लेकर रांची के डीआईजी अनीश गुप्ता के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है। यह टीम झारखंड के सभी जिलों के एसपी से संवेदनशील और विधि व्यवस्था के मामलों की मॉनिटरिंग करेगी। शुक्रवार को नमाज के बाद रांची में हिंसक भीड़ ने तोड़फोड़ की थी और पुलिस पर पथराव किया था। इस हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि लगभग 24 लोग घायल हैं जिसमें 14 पुलिसकर्मी हैं। रांची में बिगड़े हालात के बाद धारा 144 लगाई गई है, साथ ही अन्य जिलों में भी एहतियातन हाई अलर्ट घोषित किया गया है। मामले में अनिश गुप्त के अनुसार अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है। हिंसा में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान जारी है। भाजपा से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के भड़काऊ टिप्पणियों को लेकर शुक्रवार को राज्य की राजधानी में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,637