Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 89
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रामगढ़ में कांकेबार बाइपास बनी मौत की सड़क

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रामगढ़ में कांकेबार बाइपास बनी मौत की सड़क
विज्ञापन
टीम एबीएन, रामगढ़। काकेबार बाईपास में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास बड़ा हादसा टल गया है।।स्पंज आयरन लदे ट्रेलर के अनियंत्रित होकर सीमेंट के स्लैब से टकराने और उसके बाद एक यात्री बस के पिछले हिस्से में टक्कर से कई यात्री बाल बाल बच गए हैं। हादसे में बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है जबकि टेलर के सड़क पर पलटने से उसमें बैठा ड्राइवर केबिन में फंस गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे के बाद निकाला गया। ड्राइवर की गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे रिम्स रेफर कर दिया है। ट्रेलर के पलटने से NH-33 को वन वे किया गया। लेकिन निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कारण सड़क बुरी तरह जाम हो गया। लगभग 2 घंटे तक जाम रहने के बाद रास्ते से ट्रेलर को हटाने के बाद आवागमन चालू कराया जा सका। रामगढ़ थाने की सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार और अभय कृष्ण गिरी ने बताया कि अनियंत्रित ट्रेलर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के साइड वाल से टकराते हुए बस को टक्कर मार दी। इसके बाद वह सड़क पर पलट गया जिससे यहां भीषण जाम लग गया। फ्लाइओवर निर्माण स्थल पर लगातार हादसे हो रहे हैं। मंगलवार को भी बड़ा हादसा हुआ था जिसमें एक लोगों की मौत हो गई थी। कंस्ट्रक्शन साइट के पास लगातार हादसे से एनएचआई पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में एनएचआई से जरूरी उपाय करने की मांग की है ताकि हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन