टीम एबीएन, पलामू। रेड़मा पांकी रोड में एक मुहल्ला का नामाकरण स्व पंडित साधु चरण तिवारी के नाम पर साधू नगर किया गया। अपने पूर्वज के नाम पर मुहल्ला का नामाकरण करने का निर्णय उनके परिजनों के द्वारा लिया गया। इस अवसर पर स्व साधु चरण तिवारी के पौत्र प्रदीप तिवारी ने उदघाटन करने के बाद बताया कि अपने पूर्वजों की परंपरा को आगे बढ़ाना ही जीवन की सबसे बड़ी अच्छाई है।उन्होंने बताया की अपने पूर्वजों के अच्छे कर्म से आने वाली पीढ़ी को लाभ मिलता है। इसलिए सदैव सत्य के रास्ते पर चलना चाहिए ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को इसका लाभ मिले। इस अवसर पर सुमित्रा साधू सोसाइटी की विधिवत पूजा अर्चना करते हुए गृह प्रवेश किया गया। मौके पर स्व पंडित साधु चरण तिवारी के परिवार के सदस्य देवेंद्र तिवारी, प्रभात तिवारी, नवीन तिवारी, राकेश तिवारी, प्रवीण तिवारी, आलोक तिवारी, रौशन तिवारी, राहुल तिवारी, सोनल बाबू, आदित्य नमन, नदंनी साना, प्रेरणा वैष्णवी, अराध्या गौरी, रुद्र बाबू समेत सभी परिजन उपस्थित थे।