Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

3 जोनल कमांडर, 1 एरिया कमांडर समेत 20 नक्सली पकड़ने में सफल रही गिरिडीह पुलिस

3 जोनल कमांडर, 1 एरिया कमांडर समेत 20 नक्सली पकड़ने में सफल रही गिरिडीह पुलिस
विज्ञापन
रांची। गिरिडीह पुलिस नक्सल गतिविधि की रोकथाम को लेकर लगातार अभियान चला रही है। जिसका परिणाम है कि पिछले एक वर्ष में आधा दर्जन से ज्यादा इनामी नक्सली समेत 20 नक्सलियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरिडीह एसपी अमित रेणु के नेतृत्व में चलाये गए अभियान में जिला को यह बड़ी उपलब्धि मिली। इस दौरान गिरिडीह पुलिस ने 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर प्रशांत मांझी उर्फ छोटका, प्रभा दी उर्फ प्रभा सोरेन और सुधीर किस्कु उर्फ सुलेमान हांसदा को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं पुलिस ने 2 लाख की एरिया कमांडर सरिता उर्फ कौशल्या उर्फ रमा खुखरा को भी पकड़ा है। इसके अलावा 5 लाख के इनामी नक्सली नुनूचंद्र महतो उर्फ नुनूलाल को आत्मसमर्पण कराने में सफलता हासिल की। गिरिडीह एसपी अमित रेणु के नेतृत्व में जिला पुलिस ने नक्सलियों के पास से कई अत्याधुनिक हथियार भी जप्त किए है। जिसमें एके-47, एके-47 की जिंदा गोली 195 पीस, दो मैगजीन, रेग्युलर कार्बाइन दो पीस, चार मैगजीन, 72 पीस जिंदा गोली, एम-16 राइफल एक पीस, एसएलआर राइफल दो, मैगजीन चार पीस, गोली-135 पीस, इंसास राइफल दो, मैगजीन एक पीस, गोली-50 पीस, थ्री नॉट थ्री राइफल एक पीस, मैगजीन एक पीस, 315 राइफल एक पीस, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर एक हजार पीस और जिलेटिन रड पांच पीस शामिल है। 12 जुलाई 2020 को गिरिडीह एसपी अमित रेणु को गुप्त सूचना मिली। इसके बाद अभियान चलाया गया और एक लाख के इनामी नक्सली संगठन के दस्ता सदस्य तुफान दा उर्फ किशोर चन्द किस्कू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। 23 जुलाई 2020 को गम्हरा जंगल से दो लाख के इनामी नक्सली कौशल्या उर्फ रमा उर्फ सुनिता को गिरफ्तार किया गया। इससे पूर्व सूचना मिली थी कि नक्सली संगठन बैठक कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। जिसके बाद एसपी अमित रेणु स्वंय टीम का नेतृत्व करते हुए जंगल में छापेमारी अभियान चलाये थे। 7 सितंबर 2020 कसे पीरटांड थाना इलाके में सर्च अभियान चलाया गया था। जिसमें लेढ़वा गांव के समीप जंगल क्षेत्र से एक लाख के इनामी नक्सली संगठन सदस्य मनोज राय उर्फ राजेश राय को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पीरटांड थाना अंतर्गत मंजिरा एवं बनासो जंगल में गुप्त सूचना मिली की नक्सली दस्ता भ्रमणशील है। जिसके बाद इलाके में अभियान चलाया गया। गिरिडीह एसपी अमित रेणु स्वंय टीम का नेतृत्व कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने तीन जोनल कमांडर प्रशांत मांझी उर्फ छोटका, प्रभा दी उर्फ प्रभा सोरेन, सुधीर किस्को उर्फ सुलेमान, रंजीत टुडू, छोटूलाल हांसदा और उज्जवल गंझू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। 1 जून 2021 को गिरिडीह एसपी अमित रेणु की सूझबूझ से पांच लाख के इनामी नक्सली नुनूचंद महतो उर्फ नुनूलाल ने आत्मसर्मपण किया है। झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर नक्सली ने सरेंडर किया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,196