Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धोनी ने किया ड्रोन स्टार्टअप गरुड़ एयरोस्पेस में निवेश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धोनी ने किया ड्रोन स्टार्टअप गरुड़ एयरोस्पेस में निवेश
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने ड्रोन स्टार्टअप गरुड़ एयरोस्पेस में हिस्सेदारी हासिल की है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गरुड़ एयरोस्पेस इसके संस्थापक मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अग्निश्वर जयप्रकाश द्वारा प्रवर्तित है। इसके 26 शहरों में 300 से अधिक ड्रोन और 500 पायलट काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कंपनी के ड्रोन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया था। कंपनी ने यहां एक बयान में कहा कि धोनी को ब्रांड एम्बैसडर भी बनाया गया है। धोनी ने कहा, मैं गरुड़ एयरोस्पेस का हिस्सा बनकर खुश हूं और उनके द्वारा पेश किए जाने वाले अनोखे ड्रोन समाधानों के साथ उनकी वृद्धि गाथा को देखने के लिए उत्सुक हूं। जयप्रकाश ने कहा कि गरुड़ एयरोस्पेस भारतीय ड्रोन पारिस्थितिकी तंत्र में अग्रणी है और कंपनी भारत का पहला ड्रोन यूनिकॉर्न स्टार्टअप बनने की राह पर है।
विज्ञापन