Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : दिनदहाड़े फायरिंग में दो घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : दिनदहाड़े फायरिंग में दो घायल
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। डेली मार्केट थाना क्षेत्र के बांग्ला स्कूल के पास अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की है। इस घटना में 2 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि लूटपाट के इरादे से अपराधियों ने फायरिंग की है। इस हमले में जेवर व्यवसाई राजेश डे उर्फ बापी बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। वहीं, उनके पिता मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। राजेश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच और छानबीन में जुट गई। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधी जेवर दुकान को लूटने के लिए आए थे या फिर रंगदारी मांगने। मिली जानकारी के अनुसार जिस समय अपराधियों ने राजेश को अपना निशाना बनाना चाहा उस समय उनके पिता ने अपराधियों को ललकारा और उनके साथ भिड़ गए। विरोध की वजह से अपराधी राजेश को गोली मारकर भागने लगे, इस बीच उनका एक हथियार भी जमीन पर गिर पड़ा। रांची में फायरिंग की सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। डेली मार्केट थाना पुलिस की टीम ने हथियार को जब्त कर लिया है। वहीं, आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर अपराधियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,208