Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डायरिया से तीन की मौत के बाद मेडिकल रिलीफ टीम पहुंची गांव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डायरिया से तीन की मौत के बाद मेडिकल रिलीफ टीम पहुंची गांव
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर अनुमंडल के गोईलकेरा प्रखंड में डायरिया की चपेट में आने से तीन ग्रामीण की मौत हो गई है। गोईलकेरा के बिला पंचायत के डालैकेला के बांदासाई टोले में हुई इस घटना से ग्रामीण भयभीत हैं। जानकारी के मुताबिक गांव की 48 वर्षीय रूक्मणी डांगिल, 30 वर्षीय बुतरु सामड पिता सुरसेन सामड और 17 वर्षीय लक्ष्मण डांगिल पिता धानसिंह डांगिल की डायरिया से मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद डायरिया रिलीफ मेडिकल टीम प्रभावित गांव पहुंची गई है। पीड़ितों का उपचार शुरू हो गया है। वहीं गोईलकेरा प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी फूलचंद हांसदा ने भी गांव पहुंच कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली और स्वास्थ्यकर्मियों व ग्रामीणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,561