टीम एबीएन, रांची। विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवा भारती लोहरदगा के सदस्यों के द्वारा श्रमदान कर गुदरी बाजार स्थित ठकुराइन तालाब को सफाई करने का प्रयास किया एवं कई जगहों में वृक्षारोपण भी किया गया। सेवा भारती लोहरदगा ने कहा कि पर्यावरण हमारे स्वस्थ जीवन का मूल श्रोत है। शुद्ध हवा एवं शुद्ध पानी से ही हमारे शरीर को स्वस्थ एवं निरोगी रखा जा सकता है। पानी को बचाएं और तालाबों को गंदा ना करें और नगरपालिका के अधिकारियों से आग्रह किया है कि तालाबों की सफाई की ओर ध्यान देने की अति आवश्यक है। ठकुराइन तालाब का पानी बहुत ही ज्यादा गंदा हो गया है एवं इसके आसपास भी गंदगी बहुत हो गई है, इसकी सफाई करवानी अति आवश्यक है एवं जिला प्रशासन को भी इसकी और ध्यान देनी चाहिए, जितनी ज्यादा वृक्ष हम लगाएंगे। उतने ही शुद्ध हवा के साथ-साथ ऑक्सीजन हमें मिलेगी। पानी की सतह नीचे चली जा रही हैं। तालाब हम बचाएंगे तभी हमें पर्याप्त पानी मिल सकेगा। नगरपालिका को इस और विशेष ध्यान देनी चाहिए और नागरिकों से आग्रह होगा कि पूजा सामग्री आदि सामान तालाबों डालकर गंदा ना करें। अभी की स्थिति तो यहां बहुत खराब है। पर्यावरण दिवस के इस अभियान पर अध्यक्ष दीपक सर्राफ, सचिव जय प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष आनंद कुमार केसरी, दयानंद प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष शशांक बर्मन, देवानंद महतो, रामवृक्ष कुमार, सत्यम सराफ, अनुराग पोद्दार, शुभम शर्मा अतुल सर्राफ, योग प्रशिक्षक शांति आश्रम के आशीष जी आदि थे।