Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विश्व पर्यावरण दिवस पर पहाड़ी मंदिर प्रांगण में पौधरोपण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विश्व पर्यावरण दिवस पर पहाड़ी मंदिर प्रांगण में पौधरोपण
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। आज पर्यावरण का बिगड़ता संतुलन और बढ़ते प्रदूषण से पूरी दुनिया जूझ रही है। इन गंभीर समस्याओं से उबरने का एकमात्र उपाय दुनियाभर के पर्यावरण को हरा भरा बनाना है। ये तभी संभव है जब लोग पेड़ों के संरक्षण के प्रति जागरूक हों। इसी जरूरत को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ की पहल पर विश्व पर्यावरण सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाने की शुरुआत साल 1973 में की गई थी, जिसे हर साल नए थीम के साथ मनाया जाता है। जनसेवा मंच एवं भगत सिंह चैरिटेबल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर पहाड़ी मंदिर के पीछे वृक्षारोपण किया गया। साथ ही स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर पेंटिंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता रखी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची के मेयर डॉ आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, समाजसेवी मुनचुन राय उपस्थित रहे। संस्थान के सभी सदस्यों और बच्चों द्वारा भी वृक्षा रोपण किया गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,270