झारखंड
पर्यावरण है तो जीवन है, इसे बचाने में अपनी भूमिका निभाएं : शालिनी गुप्ता
ABN Bureau
•
05 Jun, 2022
•
6 मिनट में पढ़ें
2 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। हमारा सारा जीवन पर्यावरण है। मनुष्य का भोजन पानी आवास और अन्य वस्तु वस्तुओं की जरूरत हमारे चारों और पर्यावरण पर निर्भर करती है। पर्यावरण से हरी भरी रहे। विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर रविवार को प्रखंड मुख्यालय एवं शहर में सामाजिक संगठन राजनीतिक दल धार्मिक संगठन एवं प्रशासन के द्वारा पौधारोपण कर इसे संरक्षित करने का संकल्प लिया गया। कोडरमा प्रखंड मुख्यालय में संचालित कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर, डीईजीएस में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां बच्चों ने पर्यावरण के लिए कई संदेश में लिखें। इसमें सुखमय जीवन पाना है, मिलकर साथ निभाना है। कर संकल्प करबद्ध हम, पर्यावरण को बचाना है, आने वाली पीढ़ी है प्यारी, तो पेड़ को बचाना है, हमारी जिम्मेदारी, चलो मिलकर पर्यावरण बचाएं भारत को गंदगी मुक्त बनाएं आदि स्लोगन लिखी तख्तियां बच्चों ने अपने हाथ में पकड़ रखा था। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिपप्रधान शालिनी गुप्ता, निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन, बाल गोविंद मोदी, समाजसेवी मिलन शहवादी, आनंद कुमार, विकास कुमार, नवीन जैन, रेंजर राजेंद्र प्रसाद, वनरक्षी पूनम राम, संतोष कुमार, डीईजीएस की ट्रेनर रफत नाज़, जैद सलमान, समर्पण के शंकर राणा, लिट्स के उमेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण है तो जीवन है। आज पूरा विश्व एक परिवार बन चुका है और संसार का हर नागरिक एक दूसरे से जुड़ा हुआ है। पर्यावरण माँ की तरह हम सभी की सुरक्षा करता है। इसलिए पर्यावरण की रक्षा करना हम सबका धर्म है। उन्होंने आगे कहा कि पर्यावरण सुरक्षित है तो मानव सुरक्षित और पेड़ पौधे नहीं होंगे तो क्या आप चिड़िया देख पाएंगे, कोयल की आवाज सुन पाएंगे, इसलिए आने वाली पीढ़ियों के लिए भी पौधारोपण जरूरी है। वही रेंजर राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि कोडरमा प्रखंड के अलावा जिला मुख्यालय में भी पौधारोपण किया जा रहा है। पौधारोपण से हम पृथ्वी को बचा सकते हैं। आज हो रहे जलवायु परिवर्तन, विलुप्त हो रहे पेड़ पौधे व पशु पक्षियों के प्रति हमें सजग और सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में सोनम कुमारी, संदेश कुमार, सोनू कुमार, मो अमन, समन्वयक दीपक कुमार, राजेंद्र उरांव, समर्पण की विमला देवी, सुमन कुमारी, चाइल्डलाइन के जितेंद्र सिंह, लक्ष्मी कुमारी, ममता कुमारी, मोनिका कुमारी, राखी कुमारी, नीतू कुमारी, प्रीति कुमारी, ऋषि कुमार, साक्षी कुमारी, अंजलि सलूजा, शेखर कुमार, सूरज कुमार, काली चरण मोदी, बिनोद शर्मा, मनोज शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन