Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पर्यावरण दिवस : टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ग्रीनथॉन ए रन फॉर एनवायरनमेंट में 1000 प्रतिभागी हुए शामिल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पर्यावरण दिवस : टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ग्रीनथॉन ए रन फॉर एनवायरनमेंट में 1000 प्रतिभागी हुए शामिल
विज्ञापन
टीम एबीएन, जमशेदपुर। विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के मौके पर टाटा स्टील ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ग्रीनथॉन-ए रन फॉर एनवायरनमेंट का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण जैसे नेक काम के प्रति जागरूक बनाना था। टाटा स्टील के एनवायरनमेंट मैनेजमेंट तथा खेल विभाग द्वारा आयोजित इस प्रोग्राम में बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी आयु वर्गों में 1000 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित रहे। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शुरू हुए इस दौड़ को टाटा स्टील के आयरन मेकिंग वाइस प्रेसिडेंट उत्तम सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर संजीव तिवारी, उपाध्यक्ष, टाटा वर्कर्स यूनियन और जितेंद्र प्रसाद सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी उपस्थित थे। दौड़ के बाद उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास पौधा रोपण किया गया। टाटा स्टील अपने परिचालन स्थानों पर कई जागरुकता कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से सभी हितधारकों को शामिल करके विश्व पर्यावरण दिवस और सस्टेनेबिलिटी माह मनाती है। इस वर्ष पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हाल ही में टाटा स्टील के एनवायरनमेंट मैनेजमेंट और खेल विभाग ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विभिन्न श्रेणियों में छात्रों के लिए एक ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया था। विश्व पर्यावरण दिवस 2022 का विषय केवल एक पृथ्वी है, जिसका फोकस प्रकृति के साथ स्थायित्व और सद्भाव कायम करते हुए जीना है।
विज्ञापन