झारखंड
सामाजिक दुराचार खत्म कर सशक्त राष्ट्र बनाना हमारा लक्ष्य : प्रज्ञा महाला
ABN Bureau
•
04 Jun, 2022
•
6 मिनट में पढ़ें
2 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद के महिला शाखा दुर्गा वाहिनी व मातृशक्ति शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के समापन कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर 9 बोकारो में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान पुरुषोत्तम रामदरबार व माता दुर्गा के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दुर्गा वाहिनी के राष्ट्रीय संयोजिका प्रज्ञा महाला ने कहा समाजिक दुराचार को समाप्त करते हुए सशक्त राष्ट्र निर्माण कर देश को परम वैभवशाली बनाना हम दुगार्वाहिनी के बहनों का प्रथम कर्तव्य है। शक्ति साधना केंद्र, मिलन केंद्र, संस्कार केंद्र के माध्यम से समाज को जागृत करेंगे। उन्होंने कहा गोरक्षा, मान बिंदुओं की रक्षा व आत्मरक्षा के साथ-साथ धर्मांतरण जैसे कुकृत्य को रोकते हुए समरस समाज की स्थापना करना है। उन्होंने कहा संस्कार के बिना मानव पशु के समान होता है। अपनी परंपरागत संस्कार एवं पुरातन संस्कृति को आत्मसात करते हुए समस्त मानव जगत में उसे लाना होगा। उन्होंने कहा अलगाववाद को रोकना होगा तथा स्वाधीनता संग्राम के क्रांतिकारी वीरों को आदर्श मानकर देश के सांस्कृतिक विस्तार को बढ़ाना होगा। नारी को कहीं सरस्वती, कहीं लक्ष्मी तो कहीं दुर्गा बनकर समाज में खड़ा होना होगा। नारी अबला नहीं सबला है। नारी ही वीरों को जन्म देती है। उन्होंने कहा सक्रिय, सक्षम, सचेत व सबल रहकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करो। समापन सत्र के वर्ग अधिकारी प्रभावती नेत्रगांवकर ने बताया प्रशिक्षण वर्ग में 13 जिलों के कुल 130 दुर्गा वाहिनी के बहने तथा 20 मातृशक्ति के बहनों ने भाग लिया। दुर्गा वाहिनी के 7 दिनों के प्रशिक्षण का प्रदर्शन भी किया गया जिसमें न्यूद्ध, दंड प्रहार, छुरीका, योगा, समता, खेल आदि प्रदर्शन मुख्य रूप से प्रस्तुति की गई। बोकारो महानगर अध्यक्ष संतोष कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में लखनऊ क्षेत्र के प्रमुख संगीता ताई जी, विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष नेत्र गावंकर, प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत मातृशक्ति प्रमुख दीपारानी कुंज, प्रांत दुर्गा वाहिनी संयोजिका अनुराधा कश्यप, दुर्गा वाहिनी प्रांत सह संयोजिका सुषमा देवी, विभागमंत्री विनय कुमार, बोकारो महानगर अध्यक्ष संतोष कुमार, मंत्री हरिनारायण जी, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह, विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख राजेश दुबे, बजरंगदल संयोजक अजित पाण्डेय, सहमंत्री जशबीर सिंह, कमल किशोर जी, राज जयसवाल, बनवारी कुमार, अरूणा शाड़ंगी, काजल सोनी, गंगा कच्छप, आरती कुमारी, सोनीका गुप्ता, शशि शर्मा, सुमन सिंह, अमिषा सुमन, शौर्या कुमारी, सोनी दुबे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उक्त जानकारी दुर्गा वाहिनी, झारखंड की प्रांत संयोजिका अनुराधा कश्यप ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
विज्ञापन