Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पंचकुला पहुंची राज्य की गतका बालक-बालिका टीम में कोडरमा के पांच खिलाड़ी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पंचकुला पहुंची राज्य की गतका बालक-बालिका टीम में कोडरमा के पांच खिलाड़ी
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। खेलो इंडिया में हिस्सा लेने के लिए झारखंड राज्य की गतका टीम राजस्थान के पंचकुला पहुंच गई है। इसमें से पांच खिलाड़ी कोडरमा के है जो खेलो इंडिया में अपने खेल का जौहर दिखायेंगे। यह जानकारी झारखंड गतका संघ के महासचिव प्रिंस मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि झारखंड से पहली बार कई जिलों से 16 गतका खिलाड़ी खेलो इंडिया यूथ गेम में भाग ले रहे हैं। इस खेल का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा किया गया। खेल निदेशक जिशान कमर, झारखंड राज्य गतका संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, खेलो इंडिया के झारखंड के नोडल आॅफिसर प्रमोद शरण, सीडीएम उपवन बाड़ा ने टीम को शुभकामना दी है। राज्य गतका टीम में प्रशिक्षक प्रिंस कुमार मिश्रा, रानी कुमारी पांडेय, राजीव सिंह, मैनेजरअविनाश कुमार और खुशी सिंह हैं। जबकि खिलाड़ियों में कोडरमा से प्राची मिश्रा, अमित कुमार, अवनि कुमारी, खुशी रॉय, अंशु राज, बोकारो से साक्षी, सृष्टि आनंद, देवघर से सानिया सुमन, खूंटी से नितिन टूटी, धनाद से यशवर्धन, प्रिंस कुमार, पूर्वी सिंहभूम से गगनदीप सिंह, लवप्रीत सिंह, सुहानी कुमारी और गिरिडीह से अल्फिया खातून तथा तंजीन अंसारी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,205