Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 36
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

चक्रधरपुर : अप सारंडा रेल सुरंग में टला बड़ा हादसा, मालगाड़ी के 6 डब्बे पटरी से उतरे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
चक्रधरपुर : अप सारंडा रेल सुरंग में टला बड़ा हादसा, मालगाड़ी के 6 डब्बे पटरी से उतरे
विज्ञापन
टीम एबीएन, चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत शुक्रवार की शाम अप सारंडा रेल सुरंग में एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। मालगाड़ी के करीब 5-6 डब्बों के बेपटरी होने की सूचना है। घटना के बाद परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया। घटना के बाद रात के करीब 8.30 बजे राहत ट्रेन चक्रधरपुर से घटनास्थल के लिए रवाना की गई। खुद चक्रधरपुर डीआरएम भी घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। बताया जा रहा है शुक्रवार शाम खाली मालगाड़ी राउरकेला से चक्रधरपुर के तरफ आ रही थी, तभी हावड़ा मुबंई मुख्य मार्ग के महादेवशाल-डेरुवा रेलवे स्टेशन के बीच (टनल) बोगदा पोल नंबर 51/47 में मालगाड़ी के एक डब्बा का चक्का पटरी से उतर गया। घटना के बाद परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया। ट्रेन संख्या एन बॉक्स एमटीएनसीएल के खाली वैगन गोइलकेरा से अप मेन रेलखंड में रवाना हुई। अप सारंडा रेल सुरंग के अंदर इंजन से सटी बोगी बेपटरी हो गयी। चूंकि अप रेल सुरंग काफी तंग होने के कारण देर रात 9 बजे तक अंदाजा नहीं लगाया जा सका है कि आखिर कितने डब्बे बेपटरी हुई है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है की पांच से छह डब्बे बेपटरी हुई है। अप सारंडा रेल सुरंग में राहत कार्य में बहुत परेशानी होती है। यह सुरंग ब्रिटिश समय की बनी है, जिसमें काफी कम स्पेस है। ट्रेन के गुजरने की स्थिति में एक भी व्यक्ति के पार होने की जगह नहीं है। सुरंग कितना संकरा है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शाम 6.30 बजे की घटना के बाद भी रात नौ बजे तक स्पष्ट रूप से पता नहीं लग पाया कि कितने डब्बे पटरी से उतरे हैं।
विज्ञापन