Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा में अंडर 16 प्लेट ग्रुप का मैच शुरू, जमशेदपुर ने हजारीबाग को 4 विकेट से हराया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा में अंडर 16 प्लेट ग्रुप का मैच शुरू, जमशेदपुर ने हजारीबाग को 4 विकेट से हराया
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में और केडीसीए के द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 16 प्लेट ग्रुप का मैच शुक्रवार से गुमो के झूमर मैदान में शुरू हो गया। उद्घाटन मैच में जमशेदपुर ने हजारीबाग को 4 विकेट से हराकर अपने विजय अभियान की शुरूआत की। इसके पहले अतिथि के रूप में मौजूद डीपीएम विनीत अग्निहोत्री, केडीसीए के सचिव दिनेश सिंह, अनिल सिंह, विनोद विश्वकर्मा, मनोज सहाय पिंकू, पिंटू शुक्ला, कामेश्वर पांडेय, अशोक पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर केडीसीए की ओर से अंपायर, रेफरी और अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया गया। इसके बाद शुरू हुआ जमशेदपुर और हजारीबाग के बीच का उद्घाटन मैच। पहले बैटिंग करने उतरी हजारीबाग की टीम 88 रन पर ढेर हो गई। इसमें प्रभात कुमार ने चार, शमी अख्तर ने आठ, अमनीश कुमार ने 15, भरत कुमार ने 13, कुंदन ने 10, अश्वनी झा ने तीन, साक्ष्य ने 6 और सौरव यादव यादव ने 3 रनों का योगदान दिया। वहीं जमशेदपुर की ओर से बॉलिंग करते हुए प्रिंस मिश्रा ने सर्वाधिक 3 विकेट, लक्ष्य प्रकाश ने एक, आशीष यादव ने दो और ऋषभ सिंह ने तीन विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी जमशेदपुर की पूरी टीम ने 6 विकेट खोकर मैच को अपने कब्जे में कर लिया। इसमें अभिषेक ने 6, ऐश हिमांशु राव ने18, आदित्य पी सिंह ने 8, अक्षत ने 25 और आदित्य राज ने 8 रनों की पारी खेली। हजारीबाग की ओर से बॉलिंग करते हुए अजय कुमार ने 2, साक्ष्य मिश्रा ने 2 और अश्विनी झा ने एक विकेट लिया। मैच में अजय कुमार पाठक और अमित हाजरा ने अंपायर की भूमिका निभाई। जबकि स्कोरर के रूप में जमशेदपुर से राजू कुमार पांडेय थे। आॅफिशियल के रूप में देवेश चंद्रा मौजूद थे। जमशेदपुर के खिलाड़ी प्रिंस मिश्रा को प्लेयर आॅफ द मैच का खिताब मिला। इस मौके पर सोनू आलोक पांडेय, त्रिवेणी पांडेय, बिट्टू पांडेय, विवेक पांडेय, अजय झा, पिंटू शुक्ला, सुमन कुमार, धर्मेंद्र कौशिक, धीरज पांडेय, सुरेंद्र प्रसाद, सोनू राय, ओम प्रकाश, रवि यादव, भुवनेश्वर साव, पिंटू शर्मा सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे। आज का मैच गोड्डा और जमशेदपुर के बीच झूमर मैदान में सुबह नौ बजे से मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,740