टीम एबीएन, चौपारण (हजारीबाग)। बैंक खाते से 7200 रुपये गायब हो जाने का एक मामला दर्ज कराया गया है। मामला हजारीबाग जिले के चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम नीमा का है। वहां के सुरेश कुमार दांगी पिता चलितर दांगी के बैंक खाते से 7200 रुपये गायब हो जाने की शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में उन्होंने बैंक आफ इंडिया दादपुर के शाखा प्रबंधक के पास एक लिखित आवेदन दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके बैंक आफ इंडिया के चालू खाता (484810110000130) से दिनांक 02.06.2022 गुरुवार को मोबाइल नंबर पर मैसेज आया कि बी.सी. से 7200 रुपये की निकासी कर ली गई है। जबकि उस दिन किसी भी बी.सी पर अंगूठा उन्होंने नहीं लगाया। इसे लेकर उन्होंने शाखा प्रबंधक से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इसे लेकर चौपारण थाना में भी शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने बैंक खाते से पैसे कट जाने और जालसाजी का मामला दर्ज कराया है। उनका आधार संख्या 3637 6925 5031 है।