Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : आर्केस्ट्रा की नर्तकी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 2 की हत्या, एक गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : आर्केस्ट्रा की नर्तकी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 2 की हत्या, एक गंभीर
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में रामदगा मंडा के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा में आयी नर्तकियों के कपड़े बदलने के कमरे में ताक-झांक करने का विरोध करने पर मंगलवार देर रात्रि बदमाशों ने गोलीबारी कर दो युवकों को की हत्या कर जबकि इस हमले मे एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने बताया कि पूरा विवाद बीती रात्रि ऑर्केस्ट्रा में आयी महिला नर्तकियों के साथ छेड़खानी से शुरू हुआ। उनके अनुसार कुछ युवकों ने जब छेड़खानी का विरोध किया तो एक बदमाश ने विशाल नामक युवक को गोली मार दी तथा उसके पीछे खड़े राहुल नामक एक अन्य युवक को भी गोली लीगी जिससे दोनों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बिना बदमाश नर्तकी के कपड़ा बदलने के कक्ष में बार-बार ताक झां कर रहा था, जिसका लोगों ने विरोध किया। उन्होंने बताया कि मंडा पूजा के समापन के अवसर पर गांव में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गयी थी। पुलिस के अनुसार गांव वालों के मनोरंजन के लिए रामगढ़ से आर्केस्ट्रा पार्टी मंगवाई गई थी जिसमें कई नर्तकियां भी शामिल थीं। यह कार्यक्रम रात के 10 बजे से सुबह के तीन बजे तक जारी रहा और इस दौरान कोई विवाद नहीं हुआ। इसी बीच जब नर्तकियां एक कक्ष में जाकर कपड़े बदलने लगीं तभी दो युवक उस कमरे में ताक-झांक करने लगे और बाद में वे उनके कक्ष में जाकर उनके साथ गंदी गंदी हरकतें करने लगे। पुलिस के मुताबिक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महिला नर्तकियों के साथ छेड़खानी कर रहे युवकों को वहां से जाने को कहा लेकिन उन्होंने सबको हथियार का भय दिखा कर शांत करवा दिया और एक बार फिर से नर्तकियों के साथ अश्लील हरकत करने लगे। यह देखकर सागर नामक युवक ने छेड़खानी कर रहे लोगों का विरोध किया और उन्हें ऐसा करने पर बुरे अंजाम की चेतावनी दी। पुलिस के अनुसार इतना सुनते ही महिला नर्तकियों के साथ छेड़खानी कर रहे एक युवक ने विशाल को गोली मार दी। विशाल के पीछे ही एक और युवक राहुल भी खड़ा था। गोलीबारी में उसे भी गोली लगी जिससे मौके पर ही विशाल और राहुल दोनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जब मौके पर मौजूद भीड़ ने बदमाशों को खदेड़ा तो उन्होंने भागते हुए भीड़ पर भी गोलीबारी की जिसमें राजा कुमार साहू नामक एक युवक को गोली लग गई। उसपर भगदड़ मच गई जिसका फायदा उठाकर हत्यारे मौके से फरार हो गए। आलम ने बताया कि जिन लोगों ने आर्केस्ट्रा पार्टी में गोली चलाई है उनकी पहचान हो गई है, अब एक टीम का गठन कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतकों के शव अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस इस मामले में कार्यक्रम के आयोजकों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,776