Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खनिज लूट पर हेमंत सरकार ने क्या कार्रवाई की, जनता को बताये : बाबूलाल मरांडी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खनिज लूट पर हेमंत सरकार ने क्या कार्रवाई की, जनता को बताये : बाबूलाल मरांडी
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा में भारतीय जनता पार्टूी (भाजपा) विधायक दल के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी नेपूर्ववर्ती रघुवर दास मंत्रिमंडल में शामिल पांच मंत्रियों पर आय से अधिक सम्पत्ति से संबंधित आरोपों की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से कराने के हेमंत सोरेन सरकार के निर्देश को जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास बताया है। मरांडी बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों को समर्पित केन्द्र की भाजपा सरकार ने पिछले आठ साल के दौरान सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास से देश को आत्मनिर्भर बनाने के साथ अन्त्योदय एवं गरीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार किया है। भाजपा की सरकार और पार्टी के लिए देश सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि इस आठ साल की अवधि में भाजपा नीत सरकार और उनकी पार्टी ने राष्ट्रहित में किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जो एक मिसाल है। भाजपा नेता ने खनिज संपदाओं की लूट के आरोपों से घिरे राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार द्वारा पूर्ववर्ती रघुवर दास मंत्रिमंडल में शामिल पांच पूर्व मंत्रियों के आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित किये जाने को लेकर एसीबी से जांच कराने से संबंधित हाल में दिए गए आदेश पर कहा कि कानून जो कहता है उसमें कानून अपना काम करेगी। राज्य सरकार जहाँ जांच करना है कर ले इस पर उन्हें एवं उनकी पार्टी को कुछ नहीं कहना है। मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार से संबंधित करीब 100 से अधिक पत्र लिखे। पिछले दो वर्षों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में जो कोयला, बालू और पत्थर निकाला गया। इसके लिए जिम्मेबार कौन है। उसके ऊपर सरकार क्या कार्रवाई करेगी। उन्होंंने कहा कि आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हेमंत सोरेन सरकार का सत्ता से हटना तय है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,968