टीम एबीएन, रांची। गुरुवार को डीएवी हेहल में भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां सत्यानंद योग मिशन और मुक्तरथ योगा फॉउंडेशन की ओर से डीएवी हेहल में भी आज एनसीसी कैडेट्स को राष्ट्रीय मूल्य आधारित योग प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर स्कूली विद्यार्थियों-शिक्षकों समेत कई लोगों ने भी योगाभ्यास किया।