Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा : कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हुई पुष्पवर्षा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा : कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हुई पुष्पवर्षा
विज्ञापन
टीम एबीएन, लोहरदगा। बरवा टोली स्थित नव निर्मित मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले दिन ऐतिहासिक कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में लगभग 10 हजार की संख्या में श्रद्धालु महिला, पुरुष, बच्चे, युवाक, युवती व बुजुर्ग शामिल हुए। कलश यात्रा में शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के भी लोग शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। समिति द्वारा निर्धारित स्थल सीठियो कोयल नदी तट से कलश यात्रा प्रारंभ हुई जो मंदिर परिसर तक गई। इसके पूर्व कोयल नदी तट पर यज्ञाचार्य काशी के श्री विष्णुचित आचार्य सहित अन्य पुजारियों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर कलश यात्रा प्रारंभ किया गया। वहीं यजमान के रूप रमेश साहू, अजय मित्तल, अनिल तमेड़ा, दीपक प्रजापति, नितेश साहू, राजेश तमेड़ा, अमित तमेड़ा, मनीष अग्रवाल, अर्जुन सिंह सपत्नीक उपस्थित थे। इस दौरान नदी तट से मंदिर परिसर तक पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा। लोगों ने कलश यात्रा में जमकर जय माता दी, जय श्री राम, जय हनुमान का नारा लगाया। कलश यात्रा के दौरान लोगों ने कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। वहीं युवाओं ने 41 फिट का कवर यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंचने के उपरांत यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं के बीच मंदिर समिति ने प्रसाद का वितरण किया। मंदिर समिति ने सभी कलश यात्रा में शामिल लोगों के साथ जिले वासियों का अभिनंदन किया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,444