टीम एबीएन, गढ़वा। देश की बहुप्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी में झारखंड के प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। गढ़वा की बेटी नम्रता चौबे ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज की परीक्षा में 73वां स्थान लाकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। नम्रता की इस सफलता पर जिलेवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।