Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पत्रकार सुदीप सिंह बने बुढ़मू प्रेस क्लब के अध्यक्ष

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पत्रकार सुदीप सिंह बने बुढ़मू प्रेस क्लब के अध्यक्ष
विज्ञापन
टीम एबीएन, बुढ़मू। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को बुढ़मू में पत्रकार संघ की बैठक संपन्न हुई। सुदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बुढ़मू के कई पत्रकार शामिल हुए। बैठक में स्थानीय पत्रकारों के बीच उत्पन्न विभिन्न समस्याओं पर बारिकी से चर्चा करते हुए पत्रकारों के स्वावलंबन पर भी विचार विमर्श किया गया।तत्पश्चात बुढ़मू पत्रकारों के हर प्रकार समस्या से निजात हेतु बुढ़मू प्रेस क्लब का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से पत्रकार सुदीप सिंह को बुढ़मू प्रेस क्लब का अध्यक्ष मनोनित कर क्लब की जिम्मेवारी सौंपी गई। वहीं विजय मिश्रा बुढ़मू प्रेस क्लब के सचिव बनाए गए। जबकि पत्रकार दिलीप सोनी को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसके अलावा मैनेजिंग कमिटी में पत्रकार पंकज सिंह, विजय सिंह व भोला प्रसाद को चुना गया। साथ ही निगरानी कमिटी में पत्रकार राजेश यादव, अजय यादव के अलावा पंकज सिंह को रखा गया है। निर्णय के अनुसार प्रत्येक रविवार को प्रेस क्लब की साप्ताहिक बैठक के साथ साथ माह के प्रत्येक प्रथम रविवार को मासिक बैठक सुनिश्चित की गई है। जिसमें सभी पत्रकारों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। बैठक की अध्यक्षता सुदीप सिंह ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन विजय मिश्रा ने किया। वहीं मौके पर पत्रकार दिलीप सोनी, राजेश यादव, पंकज सिंह, भोला प्रसाद, अजय यादव, विजय सिंह, अरविंद कुमार के अलावे बुढ़मू के कई पत्रकार शामिल थे।
विज्ञापन