Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

नटराज कलाकेंद्र के ग्रैंड समर कैंप का समापन, कार्यक्रम में बच्चों ने बिखेरी सतरंगी छटा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नटराज कलाकेंद्र के ग्रैंड समर कैंप का समापन, कार्यक्रम में बच्चों ने बिखेरी सतरंगी छटा
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। नटराज कला केंद्र के तत्वावधान में आयोजित ग्रैंड समर कैंप का समापन माहुरी भवन में शनिवार को हो गया। मौके पर समर कैंप में 10 दिनों तक डांस और मॉडलिंग सीखने वाले बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सतरंगी छटा बिखेर दी। कार्यक्रम में डॉ श्रद्धा, डॉ नम्रता, बीपीओ बबीता कुमारी और माहुरी महामंडल के उपाध्यक्ष रवि काप्सीमे अतिथि के रूप में मौजूद थे। नटराज कला केंद्र के निदेशक राजेश भदानी, अंजना भदानी, श्रेया, श्रुति भदानी और हरिशंकर कुमार ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन कृषा भदानी ने किया। उसके बाद शुरू हुआ रंग बिरंगी प्रस्तुतियों का दौर जो लगभग 2 घंटे तक चलता रहा। नन्हे मुन्ने बच्चों में रैंप वॉक और नृत्य कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मौके पर अतिथियों में डॉक्टर श्रद्धा ने कहा कि नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों में हम सबों का मन मोह लिया। वहीं बीपीओ बबीता कुमारी और माहुरी महामंडल के उपाध्यक्ष रवि काप्सीमे ने कार्यक्रम को सराहा और कहा कि नटराज कला केंद्र एक ऐसा नर्सरी है जहां डांस के बच्चे तैयार होते हैं। उन्होंने कहा कि यह शहर की सांस्कृतिक शून्यता को दूर कर रहा है। वहीं डॉ नम्रता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा आज के बच्चे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। बता दे की यह समर कैंप 10 दिनों तक चला, जिसमें बॉलीवुड, फैशन शो, सेमी क्लासिकल, पावर योगा, एरोबिक्स और जुंबा जैसे नृत्य बच्चों को सिखाए गए। बच्चों में आदया, श्रेया, अन्वी भदानी, अनन्या सेठ, अद्विता, अदया सेठ, कार्तिक, अर्णव, अशिका, नब्य, अर्णव भदानी, ओजस्वी, अंतरा, मिसेस किरण, रागिनी, आरव, जागृति, आरणी भदानी, जूली, सौम्या, श्रुति, वैष्णवी, वंशिका कुमारी, निष्ठा बड़गवे, रिशिका, काव्या, रितिका बड़गवे और अर्पिता कुमारी, प्रनीत कौर, हरशीला सिंह छाबड़ा, समीक्षा, तेजस सिंह, अर्पिता लक्ष्मी की प्रस्तुति सराहनीय रही। इसके अलावा महिलाओं में जूली वैशखियार ने भी नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दी। कार्यक्रम में श्रुति भदानी, खुशबू भदानी, स्मिता छाबड़ा, ललिता भदानी, ज्ञान प्रकाश, प्रमोद कुमार, पूर्णिमा सेठ, विकास कुमार, किरण देवी, दीपा भदानी, श्वेता छाबड़ा, हरमीना छाबड़ा समेत कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के सफल संचालन में राजेश छाबड़ा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,236