टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने कांके के तत्कालीन अंचल अधिकारी प्रभात भूषण सिंह को निलंबित कर दिया है। श्री सिंह वर्तमान में हजारीबाग जिले के बड़कागांव में अंचल अधिकारी के पद पर पदस्थापित हैं। उनपर कांके अंचल अधिकारी के पद पर रहते हुए चामा मौजा में सरकारी जमीन की जमाबंदी करने का आरोप है।