टीम एबीएन, रांची। शहर के प्रसिद्ध योगाचार्य आर्य प्रहलाद भगत को बिहार के गोपालगंज में आयोजित ‘योग सम्मान समारोह 2022’ योग में उत्कृष्ट कार्य के लिए 126 वर्षीय पद्मश्री स्वामी शिवानंद जी ने सम्मनित किया। श्री प्रहलाद ने बताया कि वह 8 वर्षों से योग से जुड़े हैं और अपने नटराज योग संस्थान के माध्यम से नि:शुल्क योग शिविर लगाते आ रहे हैं। जिससे हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। जिसके लिए हाल ही में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी सम्मनानित किया था। साथ ही अत्यधिक समय वृक्षासन करते हुए विश्व रिकार्ड भी बनाया है, जो गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, गोल्डन बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्र्ज है। इसके लिए उन्हें राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद ने भी सम्मनित किया है।