Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 192
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लातेहार : मालगाड़ी का इंजन बेपटरी, बचाव कार्य जारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लातेहार : मालगाड़ी का इंजन बेपटरी, बचाव कार्य जारी
विज्ञापन
टीम एबीएन, लातेहार। जिला के बरवाडीह रेलवे स्टेशन के शंटिंग जोन में शनिवार की सुबह एक मालगाड़ी का इंजन बेपटरी हो गया, जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि इस घटना से रेल परिचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। इंजन को पटरी पर लाने के लिए रेल प्रशासन के द्वारा राहत कार्य आरंभ कर दिया गया है। शनिवार को बरवाडीह रेलवे स्टेशन के पास 16-सी फाटक के पास शंटिंग के दौरान मालगाड़ी का इंजन रेल पटरी से नीचे उतर गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के वरीय अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद तत्काल राहत कार्य आरंभ करते हुए रेलवे इंजन को पटरी पर लाने का काम तेजी से शुरू किया गया। हालांकि इस घटना में रेलवे परिचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। लेकिन इंजन के पटरी से उतरने के कारण रेलवे को आर्थिक क्षति हुई है। इधर, शुक्रवार की रात भी रेल दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गयी थी। शुक्रवार की रात कोयला ले जा रहे एक मालगाड़ी की बोगी इंजन और अन्य डिब्बे से अलग हो गयी थी। हालांकि रेलवे लाइन पर काम कर रहे मजदूरों की तत्परता के कारण तत्काल इसकी सूचना रेल अधिकारियों को मिल गयी, जिससे मालगाड़ी को वापस पीछे लाकर अलग हो गए बोगी को फिर से जोड़ा गया और उसे गंतव्य तक रवाना किया गया। स्टेशन गेट के पास पटरी से नीचे उतरे रेलवे इंजन को वापस पटरी लाने के लिए राहत कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन