Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

वरिष्ठ पत्रकार नवीन शर्मा का हार्ट अटैक से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
वरिष्ठ पत्रकार नवीन शर्मा का हार्ट अटैक से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। वरिष्ठ पत्रकार नवीन शर्मा का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह न्यूज विंग में समाचार संपादक के रूप में कार्यरत थे। गैस और दर्द की शिकायत लेकर वह ऑर्किड अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी जांच की गयी। जांच में पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक हुआ है। उसके बाद इनका इलाज शुरू हुआ, लेकिन शाम चार बजे के करीब उनका निधन हो गया। अस्पताल परिसर में काफी संख्या में पत्रकार, उनके परिजन औऱ जाननेवाले पहुंचे थे। नवीन शर्मा की हाल ही में फिल्मी गीतों पर एक किताब "फिल्मी गीतों का सफर" प्रकाशित हुई थी। फिल्मी लेखन में उन्हें काफी रुचि थी। इसके अलावा समसामयिक विषयों पर भी वह लेखन करते थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक है। अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत उन्होंने रांची एक्सप्रेस से की थी, उसके बाद प्रभात खबर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में उन्होंने विभिन्न पदों पर काम किया। फिलहाल, वह न्यूज विंग पोर्टल में समाचार संपादक के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,590